Home छत्तीसगढ़ प्रशासन के संरक्षण में बिक रही, खुली सड़क में मुर्गा मटन

प्रशासन के संरक्षण में बिक रही, खुली सड़क में मुर्गा मटन

0

पुसौर
पुसौर मेन रोड में बेतरतीब मुर्गा मटन बेचने वालों के लिये उचित स्थान निर्धारित करने, रिहायसी इलाके में खुले आम थोक एवं चिल्हर मुर्गा विक्रेताओं को लेकर इनके कारण संक्रामक बिमारी फैलाने न्युसेंस एवं सडक में गंदगी फैलाने और कथित तौर पर अनि मेहर द्वारा अवैध थोक मुर्गा गोदाम बनाने आदि को लेकर नगर पंचायत पुसौर सहित थाना पुसौर एवं तहसीलदार पुसौर को कई बार लिखित षिकायत की गई जिसमें 22 एवं 23 जुलाई 2023 को नगर पंचायत पुसौर व तात्कालीन तहसीलदार को कार्यवाही के लिये आवेदन दिया गया इसी क्रम में 6 सितम्बर 2023 को वर्तमान तहसीलदार को भी मय दस्तावेज के आवेदन प्रस्तुत किया गया था इसके बावजुद भी इस पर कोई कारगर कार्यवाही नहीं हुई है। ऐसे में लगता है पुसौर प्रषासन के संरक्षण में उपरोक्त दुकानें बेखौेफ संचालित हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here