Final year project work of students of Civil Mechanical Engineering completed
उत्तर बस्तर कांकेर 02 जुलाई 2025/ शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर में अंतिम वर्ष सिविल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं का आज प्रोजेक्ट कार्य संपन्न किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रोजेक्ट एवं मॉडल प्रस्तुत किया गया। शासकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य ने बताया कि इसमें मुख्यतः 20 मंजिल भूकंप रोधी भवन मॉडलिग, सस्पेंशन ब्रिज का मॉडल, हाइड्रो पावर प्लांट डेम (सिविल) का मॉडल व सोलर कुलर वर्किग मॉडल (मैकेनिकल) इत्यादि शामिल था। प्रोजेक्ट कार्य पूरा होने के साथ छात्र-छात्राओं के डिप्लोमा एजुकेशन पूर्ण हुए। प्राचार्य डॉ शैलेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संस्था के स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Ro.No - 13672/156




