So far 2404.9 mm rainfall has been recorded in the district
उत्तर बस्तर कांकेर 02 जुलाई 2025/ जिले में 01 जून से अब तक कुल 2409.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा बांदे तहसील में 393.7 मिलीमीटर तथा सबसे कम कांकेर तहसील में 90.9 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर तहसील में 234.8 मिलीमीटर, दुर्गूकोंदल में 276.9 मिलीमीटर, चारामा़ में 161.2 मिमी., अंतागढ़ में 328.7, पखांजूर में 256.8, नरहरपुर में 172.2, सरोना में 113.5 और आमाबेड़ा में 278.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में भानुप्रतापपुर तहसील में सबसे अधिक 46.4 मिलीमीटर और चारामा तहसील में सबसे कम 1 मिलीमीटर वर्षा आंकी गई है।
Ro.No - 13672/156



