Jio’s new mobile tower started functioning in Camp Kodliyar, located 45 km away from the district headquarters
अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में मोबाईल टॉवर लगने से ग्रामीण अपने परिजनों से फोन में बात कर हो रहे है खुश
ग्रामिणों के दैनिक जीवन में बेहतर संचार सेवाएं मिलेगी और उनके जीवन में सुधार आयेगा
नारायणपुर– नारायणपुर अबुझमाड़ क्षेत्र अन्तर्गत जिला मुख्यालय से करीब 45 कि.मी.दूर थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत कैम्प कोडलियार में जियो का नया टॉवर लगाकर दूरसंचार व्यवस्था प्रारंभ किया गया है। कोडलियार में नया मोबाईल टॉवर लगने से आसपास क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है। कोडलियार में मोबाईल टॉवर लगने से क्षेत्र में आसपास के लोगों को मोबाईल कनेक्टिविटी दूरसंचार व्यवस्था एवं इंटरनेट का लाभ मिलेगा जिसके माध्यम से लोग शासकीय योजनाओं से लाभान्वित होंगे और देश-विदेश की घटनाओं एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
पुलिस अधीक्षक नारायणपुर ने कहा कि – अबूझमाड़ के अन्दरूणी क्षेत्र कोडलियार में मोबाईल टॉवर प्रारंभ हो गया है, यह स्थानीय निवासियों को बेहतर मोबाईल नेटवर्क कवरेज प्रदान करेगा। इससे स्थानीय निवासियों को दैनिक जीवन में बेहतर संचार सेवाएं मिलेगी और उनके जीवन में सुधार होगा। अब क्षेत्र के लोग अपने रिश्तदारों परिवारजनों से फोन में बात कर सकेंगे। हमे विश्वास है कि यह मोबाईल टॉवर अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा और स्थानीय निवासियो को नए अवसर प्रदान करेगा।
नारायणपुर पुलिस आपकी सेवा मे यहां पर तैनात है, हमे अपना मित्र समझे किसी भी प्रकार की समस्या आने पर आप लोग कभी भी कैम्प में आकर हमें बताएं। हमारे जवान सदैव आप लोगों की सुरक्षा एवं सेवा के लिए तत्पर है।



