Home Blog विधायक लहरिया के प्रयासों से, मस्तूरी क्षेत्र में होगा करोड़ का विकास

विधायक लहरिया के प्रयासों से, मस्तूरी क्षेत्र में होगा करोड़ का विकास

0

With the efforts of MLA Lahariya, development worth crores will take place in Masturi area

।मस्तूरी। जिला कलेक्टर कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में 2 जुलाई 2025 को जिला खनिज न्यास संस्थान के शाषी परिषद का बैठक आयोजित किया गया। जिसमें विधायक दिलीप लहरिया जी के प्रयासों से मस्तूरी क्षेत्र में जिला खनिज न्यास संस्थान से करोड़ों के विकास कार्यों की अनुमोदन प्राप्त हुआ है। विधायक लहरिया ने चर्चा के दौरान बताया कि मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में जनपद पंचायत मस्तूरी मैं विभिन्न विकास कार्यों के लिए एक करोड़, नगर पंचायत मल्हार में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 1.50 करोड़, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पचपेड़ी में कामन हाल के लिए 25 लाख रुपए, डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल वेद परसदा में परिवर्तन परिवर्धन कार्य के लिए 30 लाख रुपए, 100 सीटर कन्या छात्रावास पचपेड़ी में मरम्मत के लिए 15 लाख, विभिन्न स्कूलों में मरम्मत किचन शेड शौचालय एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण एवं मरम्मत, मुक्तिधाम निर्माण, तालाबों पचरी में महिला चेंजिंग रूम निर्माण, छात्रावासों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रति छात्रावास दो-दो लाख, महाविद्यालय में अधोसंरचना, स्कूलों में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने सहित पेयजल सड़क स्वास्थ्य के क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य होंगे।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here