Home Blog समिति प्रबंधक बेद कुमार हिरवानी को सेवानिवृत के बाद पुनः पदस्थ किया...

समिति प्रबंधक बेद कुमार हिरवानी को सेवानिवृत के बाद पुनः पदस्थ किया गया तो किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

0

If committee manager Ved Kumar Hirwani is re-appointed after retirement, farmers warn of agitation

सरोना
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बासनवही प्रबंधक बेद कुमार हिरवानी
30 जून 2025 को सेवानिवृत्ति हो गए जिसको उच्च कार्यालय द्वारा सेवानिवृत्ति के बाद अगर पुनः पदस्थ किया गया तो किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बासनवही के अंतर्गत बंगाबरी
के पंजीकृत किसानों ने जमकर विरोध किया है किसान एवं पूर्व समिति अध्यक्ष रतन नेताम ने पंजीकृत किसानों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन उपपंजीयक सहाकारीता विभाग कांकेर सहाकारीता मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर सांसद भोजराज नाग विधायक आशाराम नेताम कलेक्टर कांकेर के नाम से ज्ञापन सोपा है आवेदन में किसानों ने जिक्र किया है कि समिति प्रबंधक बेद कुमार हिरवानी को सेवानिवृत्ति के बाद पुनः लेखपाल पद पर पदस्थ ना किया जये हमारा क्षेत्र ग्रामीण एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जहां कई शिक्षक बेरोजगार युवा नौकरी की प्रतीक्षा में है ऐसे में सेवानिवृत्ति कर्मचारि को दोबारा नियुक्त करना युवाओं के साथ अन्याय है लेखपाल जैसे पद पर पढ़े लिखे युवाओं को मौका मिलना चाहिए जनपद सदस्य पवन नेताम समाज सेवक संदीप द्विवेदी एवं क्षेत्र के सरपंच किसानों ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद पुनः समिति में पदस्थ ना किया जाए वही पूर्व समिति अध्यक्ष रतन नेताम ने प्रबंधक के कार्यकाल के दौरान की गई अनियमिताएं की जांच की मांग की है

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here