Home Blog मुख्य मार्ग हलामी मुंजमेटा से बावडी तक जर्जर सड़क से लोगों के...

मुख्य मार्ग हलामी मुंजमेटा से बावडी तक जर्जर सड़क से लोगों के द्वारा बनाने का मांग हुआ पूरा – श्रीमती प्रमिका कचलाम,

0

The demand of the people to repair the dilapidated road from main road Halami Munjameta to Bavdi was fulfilled – Mrs. Premika Kachalam,

हलामी मुंजमेटा से बावड़ी तक नया सड़क बनाने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर

Ro.No - 13672/156

नारायणपुर-जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर हलामी मुंजमेटा से बावड़ी तक लोगों को जर्जर सड़क से काफी कठनाइयों का सामना करना पड़ता था। वही
क्षेत्र के लोगों के द्वारा जर्जर सड़क को लेकर कई दिनों से मांग किया जा रहा था। ग्राम वासियों के लगातार मांग को लेकर क्षेत्र की जनप्रतिनिधि व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रमिका सुकमन कचलाम जी ने भी सड़क के जर्जर हालत पर गंभीरता से सड़क निर्माण विभाग अधिकारी एवं जिले के विधायक व केबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप जी को अवगत कराया था।श्री केदार कश्यप जी व माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के डबल इंजन के सरकार में आज हलामी मुंजमेटा से बावडी तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत क्षेत्र वासियों का मांग साकार हुआ।
प्रधानमंत्री सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों में खुशी है।यह सड़क बनने पर ग्रामीण क्षेत्र को बारहमासी मुख्य सड़क से जुड़ाव हो रही हैं, जिससे आवागमन आसान है और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है।इस क्षेत्र के ग्रामीणों को अस्पताल, स्कूल, बाजार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में आसानी हो रहा है।
क्षेत्र के ग्रामीण लोगों का कहना है- कि सड़क निर्माण से उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है और उन्हें हर मौसम में आवागमन में सुविधा मिल रहा है। क्षेत्रवासियों द्वारा जिले के विधायक एवं केबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप जी व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए सड़क बनने पर बहुत बहुत धन्यवाद प्रेषित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here