Home Blog आमापारा स्कूल परिसर में बैठक का आयोजन कर किया गया पौधारोपण

आमापारा स्कूल परिसर में बैठक का आयोजन कर किया गया पौधारोपण

0

A meeting was organized and tree plantation was done in Aamapara school campus

कांकेर । आमापारा के वार्ड पार्षद नरेंद्र साहू ने मोहल्ले के गणमान्य नागरिकों के साथ रविवार को सुबह आमापारा स्कूल के आसपास साफ सफाई का निरीक्षण किया ।उन्होंने मोहल्ले वासियों को बुलाकर स्कूल के आसपास साफ सफाई की स्थिति का जायजा लिया और पाया कि कुछ क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता है । उन्होंने स्कूल परिसर में बैठक का आयोजन कर तत्काल आवश्यक कदम उठाने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिए श्री पार्षद साहू ने नागरिकों से भी अपील की कि आमापारा स्कूल के सामने व स्कूल परिसर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें और कचरा इधर-उधर ना फैलाने कहा इस अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन कर स्कूल परिसर में आम, जाम .अशोक वृक्ष सहित अन्य पौधों का रोपण किया गया । व शाला समिति का गठन भी किया गया। इस मौके परआमापारा के वार्ड पार्षद नरेंद्र साहू ,संजय मंतानी,ललित गांधी, विजय लखवानी , मनोज सोनी, गजेंद्र यादव, आनंद मोहन श्रीवास्तव, मोंटी खटवानी, डाॅ. तोरण, नितिन दवे ,धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, श्यामली ठाकुर विश्वास सिंह ठाकुर डिकेश गुप्ता आदि उपस्थित थे ।…

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here