Home Blog ’मोर गांव, मोर पानी’ विशेष अभियान : जल संरक्षण और भू-जल संवर्धन...

’मोर गांव, मोर पानी’ विशेष अभियान : जल संरक्षण और भू-जल संवर्धन पर जोर

0

‘More Village, More Water’ special campaign: Emphasis on water conservation and groundwater enrichment

उत्तर बस्तर कांकेर, 07 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में ’मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान के तहत जल संरक्षण और भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जल संवर्धन के लिए विभिन्न संरचनाओं का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। इसके तहत जिले के हर ग्राम पंचायतों में यह अभियान प्रारंभ हो चुका है, जो 10 जुलाई तक चलाया जाएगा।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी द्वारा बताया गया कि इस महाभियान के तहत कई महत्वपूर्ण गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है तथा ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रमदान व जनसहयोग के माध्यम से विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत सामुदायिक स्थानों और निजी हितग्राहियों के लिए सोकपिट का निर्माण, सामुदायिक और प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों के लिए वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण, सामुदायिक स्थलों, अमृत सरोवरों और प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों के यहां वृक्षारोपण किया जा रहा है। इन कार्यों की योजना बनाने और कार्यान्वयन में आधुनिक जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसकी मदद से रिज टू वैली (पहाड़ी से घाटी तक) सिद्धांत पर आधारित स्ट्रक्चर्स की प्लानिंग की गई है, ताकि बारिश का पानी व्यवस्थित तरीके से संरचनाओं में एकत्र हो और अधिकतम जल संचयन हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में इन क्षेत्रों में वर्षा जल के बहाव से बड़े पैमाने पर मिट्टी कटाव की समस्या उत्पन्न होती थी। अब इन संरचनाओं के निर्माण से न केवल जल संरक्षण होगा, बल्कि मिटटी कटाव की समस्या पर भी स्थायी समाधान मिलेगा। नालों का बहाव धीमा होगा और पानी धीरे-धीरे भूमि में रिसकर भू-जल भंडार को समृद्ध करेगा। उन्होंने जिले के युवाओं, जनप्रतिनिधियों और महिलाओं से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है। साथ ही यह श्रमदान और जनसहयोग के माध्यम से होने वाले कार्यों में सबकी भागीदारी आगामी परियोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here