Home Blog पशु चिकित्सालय का प्रांगण बना गंजेड़ियों और शराबियों का अड्डा, गर्ल्स हॉस्टल...

पशु चिकित्सालय का प्रांगण बना गंजेड़ियों और शराबियों का अड्डा, गर्ल्स हॉस्टल और स्कूल भी खतरे में

0

धोबनी – पशु चिकित्सालय का प्रांगण इन दिनों असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है। बारिश के चलते खुले स्थानों की बजाय अब शराबी और गांजा सेवन करने वाले लोग सुरक्षित एवं ढंके स्थानों की तलाश में पशु चिकित्सालय जैसे सार्वजनिक परिसरों में जमावड़ा कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों की माने तो पशु चिकित्सालय में चारदीवारी तो कर दी गई है, लेकिन गेट न होने के कारण यह परिसर पूरी तरह असुरक्षित हो गया है। इसी का फायदा उठाकर महुआ शराब पीने वाले और गंजेड़ी रोजाना शाम होते ही वहां जुटने लगे हैं।

Ro.No - 14097/148

सबसे गंभीर बात यह है कि इस परिसर से ठीक सटे हुए गर्ल्स हॉस्टल और हायर सेकेंडरी स्कूल भी हैं। आज सुबह जब स्कूल खुलने का समय था और बारिश भी हो रही थी, उस दौरान भी कुछ युवक खुलेआम गांजा पीते नजर आए। स्थानीय लोगों ने उन्हें समझाइश देकर वहां से भगाया, लेकिन यह स्थिति हर दिन दोहराई जा रही है स्थानीय निवासी बताते हैं:
गर्ल्स हॉस्टल के बगल में ऐसा माहौल बहुत ही खतरनाक है। बच्चे डरते हैं और अभिभावक भी चिंतित हैं। पुलिस प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here