Home Blog बिरहोर बाहुल्य गांवों में पीएम जनमन से बन रहे मल्टी पर्पस सेंटर,...

बिरहोर बाहुल्य गांवों में पीएम जनमन से बन रहे मल्टी पर्पस सेंटर, कलेक्टर चतुर्वेदी ने निर्माण जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश

0

Multi-purpose centers are being built in Birhor dominated villages with the help of PM Janman, Collector Chaturvedi gave instructions to complete the construction soon

जल जीवन मिशन के पूर्ण कार्य वेरीफाई कर पंचायतों को करें हेण्डओवर-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

Ro.No - 13759/40

फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति लाने किया गया निर्देशित

कलेक्टर चतुर्वेदी ने ली समय-सीमा की बैठक

रायगढ़ / कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय काम- काज की समीक्षा की। बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि कार्य की प्रगति धीमी है। इसे बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके लिए विभागीय अधिकारी फील्ड पर काम की गति बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इसमें से जो कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, उसे सीईओ जनपदों को वेरिफाई करने के निर्देश दिए गए। जिसके पश्चात पंचायतों को इसे हैंड ओवर किया जाएगा। इस बारे में कार्यपालन अभियंता पीएचई और सभी सीईओ जनपद पंचायतों को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अपूर्ण कार्यों को पूरा किए जाने के टाइमलाइन के बारे में विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली गई। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि हर माह का लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुसार समीक्षा होगी। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने पीएम जनमन के तहत बिरहोर बाहुल्य ग्राम रुवाफूल और कुम्हीचुंवा में बनने वाले मल्टी पर्पस सेंटर के प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाना है। उन्होंने इसके लिए सहायक आयुक्त को निर्देशित किया।

कलेक्टर चतुर्वेदी ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रोगेस के बारे में भी बैठक के दौरान चर्चा की गई। इसमें ऐसे किसान जो धान खरीदी के लिए पंजीकृत हैं, किन्तु उनका एग्रीस्टेक में रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, उन्हें चिन्हांकित कर जल्द पंजीयन पूरा कराने कहा गया। सभी एसडीएम को उनके क्षेत्र के कृषि विभाग के अमले के माध्यम से शीघ्र सभी किसानों के रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए गए। केसीसी निर्माण में प्रगति के बारे में विभागीय अधिकारियों से अपडेट लिया गया। कम प्रगति को देखते हुए सभी को प्रकरणों की संख्या में वृद्धि के निर्देश दिए गए। आयुष्मान वय वंदन योजना के तहत हितग्राहियों के कार्ड बनाए जाने की प्रगति की जानकारी स्वास्थ्य विभाग से ली गई। कुछ स्थानों में कार्ड निर्माण की गति धीमी होने पर कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने नाराजगी जताई और काम की स्पीड बढ़ाने के निर्देश दिए। विभाग सभी कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाए। बैठक में पौधरोपण की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। उद्यानिकी विभाग और जनपद सीईओ को तैयारियों के अनुरूप पौधरोपण करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर डॉ.प्रियंका वर्मा, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश कुमार गोलछा, सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here