Home Blog जिले के 6 विकासखंडों में खुलेंगे मिनी मॉल

जिले के 6 विकासखंडों में खुलेंगे मिनी मॉल

0
औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के तहत निवेशकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
निजी सीबीएसई स्कूल खोलने के लिए भी मंगाए गए आवेदन

उत्तर बस्तर कांकेर, जिले में औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा निजी निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के तहत मिनी मॉल, मल्टीप्लेक्स एवं निजी सीबीएसई स्कूल स्थापित करने के लिए निवेशकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पहल से जिले में मनोरंजन, खरीदारी एवं शिक्षा की सुविधाओं का विस्तार होगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर सृजित होंगे।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री टंकेश्वर देवांगन ने बताया कि जिले के अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, चारामा, दुर्गूकोंदल, कोयलीबेड़ा एवं नरहरपुर विकासखंडों में मल्टीप्लेक्स सहित मिनी मॉल स्थापित किए जा सकेंगे। इसके लिए न्यूनतम 08 हजार वर्गफीट कारपेट एरिया की आवश्यकता होगी। प्रस्तावित मॉल में 100 दर्शकों की क्षमता वाला कम से कम एक स्क्रीन, 5 रिटेल स्टोर तथा एक फूड कोर्ट होना अनिवार्य है। इसके लिए भूमि की लागत को छोड़कर कम से कम 05 करोड़ रुपये का स्थायी पूंजी निवेश करना होगा। पात्र निवेशकों को योजना के तहत स्टाम्प शुल्क एवं डायवर्सन शुल्क में 100 प्रतिशत छूट के साथ अधोसंरचना अनुदान का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

Ro.No - 14097/148

इसी प्रकार जिले के दुर्गूकोंदल, कोयलीबेड़ा एवं नरहरपुर विकासखंड मुख्यालयों से 10 किलोमीटर की परिधि में निजी सीबीएसई स्कूल खोलने के लिए भी आवेदन किए जा सकते हैं। प्रस्तावित स्कूल कक्षा पहली से 12वीं तक संचालित होना चाहिए। इससे ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here