Home Blog पंचायत उन्नयन सूचकांक पर जनपद स्तरीय कार्यशाला आयोजित

पंचायत उन्नयन सूचकांक पर जनपद स्तरीय कार्यशाला आयोजित

0

District level workshop organized on Panchayat Upgradation Index

उत्तर बस्तर कांकेर 10 जुलाई 2025/ जनपद पंचायत कांकेर के सभाकक्ष में आज सर्व संबंधित लाइन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों का पंचायत उन्नयन सूचकांक के संबंध में जनपद स्तरीय कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला में संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारी व मैदानी कर्मचारियों को पंचायत उन्नयन सूचकांक के संबंध में जनपद नोडल अधिकारी श्री विजय रामटेके एवं संकाय सदस्य श्री विनीत शोरी द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

Ro.No - 13672/156

इसी प्रकार जनपद पंचायत नरहरपुर के सभाकक्ष में सर्व संबंधित लाइन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं सचिवों का पंचायत उन्नयन सूचकांक एवं समर्थ पंचायत पोर्टल पर जनपद स्तरीय कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला में संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारी व मैदानी कर्मचारियों को पंचायत उन्नयन सूचकांक के संबंध में जनपद नोडल अधिकारी जिला समन्वयक श्री आशीष ठाकुर एवं जिला अंकेक्षक श्री बृजलाल देवा, करारोपण अधिकारी श्री राजेश कुंजाम एवं संकाय सदस्य वीरेन्द्र कुमार महिलांगे द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
उक्त कार्यशाला के दौरान अवगत कराया गया कि सतत् विकास लक्ष्यों को 2030 तक प्राप्त करने हेतु भारत सरकार पंचायत राज मंत्रालय द्वारा सतत् विकास लक्ष्यों के आंकलन के उद्देश्य से पंचायत उन्नयन सूचकांक (पीएआई 2.0) का निर्माण किया गया है। पीएआई एक बहुआयामी मूल्यांकन सूचकांक है, जिसके माध्यम में एल.एम.डी.जी के 09 थीम से संबंधित लोकल इंडिकेटर की गणना करते हुए पंचायतों के सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रगति मापी जा सकती है। साथ ही समस्त ग्राम पंचायतों में संपत्ति कर अधिरोपण एवं संग्रहण समर्थ पंचायत पोर्टल के माध्यम से किए जाने विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पंचायत उन्नयन सूचकांक एवं समर्थ पंचायत पोर्टल के संबंध में उपस्थित अधिकारियों एवं सचिवों को चरणबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से आवश्यक कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण करने निर्देशित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here