Home Blog भाजपा जिला मंत्री रत्थु गुप्ता ने जन्मदिन पर ‘एक पेड़ मां के...

भाजपा जिला मंत्री रत्थु गुप्ता ने जन्मदिन पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया पौधरोपण, कोलता समाज भवन में मनाया गया भव्य कार्यक्रम

0

BJP District Minister Raththu Gupta planted saplings on his birthday under the slogan ‘One tree in the name of mother’, a grand program was celebrated in Kolta Samaj Bhavan

रायगढ़| भाजपा जिला मंत्री रत्थु गुप्ता का जन्मदिन इस वर्ष कोलता समाज सामुदायिक भवन, मरीन ड्राइव बेलादुला रायगढ़ में अत्यंत उत्साह और सामाजिक भावना के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर श्री गुप्ता ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अपने शुभचिंतकों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का अनूठा संदेश दिया।

Ro.No - 13672/156

उत्सव में उमड़ा जनसैलाब, केक काटकर बांटी खुशियाँ

कोलता समाज भवन में जन्मदिन समारोह के दौरान भव्य केक काटा गया और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। रत्थु गुप्ता ने इस अवसर पर सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और साथ ही मेरी ताकत है। सेवा का यह संकल्प हर साल और मजबूत होता जा रहा है।”

“एक पेड़ मां के नाम” – मातृ समर्पण और हरियाली का संदेश

जन्मदिन को पर्यावरण के प्रति जागरूकता के रूप में बदलते हुए, श्री गुप्ता ने पौधरोपण कर संदेश दिया कि “मां के प्रति सम्मान केवल भावनाओं में नहीं, कार्यों में भी झलकना चाहिए।”

गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर सत्यानंद राठिया (पूर्व मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन), नगर निगम महापौर जीर्वधन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, सतीश बेहरा, गुरुपात भल्ला, जिला पंचायत सदस्य आशीष ताम्रकार, ब्रजेश गुप्ता, सुषमा खलखो, लक्ष्मी जीवन पटेल, भाग्यवती डोल नारायण, मंडल अध्यक्ष संदीप पंडा, संजय अग्रवाल, जैमिनी गुप्ता, मिनकेतन प्रधान, शैलेश माली, शुकलाल चौहान, परदेशी प्रधान, पार्षद मुक्तिनाथ बबुआ, नब्बु नवाब, आनंद भगत, जनपद उपाध्यक्ष रामकुमार डनसेना, मुरली पटेल, संतोष साह, सुमित शर्मा, अभिलाष कछवाहा, नरेश पटेल, मनोरंजन साहू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

कोलता समाज और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सराहनीय

कोलता समाज से जगदीश प्रधान, गोविंद देहरी, टीकाराम प्रधान, मुरलीधर प्रधान, खितीभूषण, मनोरंजन नायक, रवि गुप्ता, गुलशन खम्हारी, वीरेंद्र गुप्ता, सुधीर गुप्ता आदि ने सक्रिय रूप से आयोजन में सहयोग किया।
पुसौर जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमलता चौहान, उपाध्यक्ष खीरमती चौहान, शोभा शर्मा, मीनाक्षी मेहर, लक्ष्मी विश्वास समेत अनेक जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं और समाजजन की भारी उपस्थिति

भाजपा के कार्यकर्ता, कोलता समाज के सदस्य एवं बड़ी संख्या में आमजन ने इस भव्य आयोजन में भाग लेकर रत्थु गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here