Training on e-office implementation on July 11
उत्तर बस्तर कांकेर 10 जुलाई 2025/ जिले के सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस के क्रियान्वयन किए जाने की कार्यवाही लगातार चल रही है, जिसमें ई-ऑफिस ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। कतिपय कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों का ई-ऑफिस में ऑनबोर्डिंग का कार्य नहीं होने से इसके संचालन में व्यावहारिक समस्याएं आ रही हैं। कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर ने बताया कि इसकी व्यावहारिक एवं तकनीकी कठिनाइयों को देखते हुए शुक्रवार 11 जुलाई को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में दो पालियों में किया जाएगा। पहली पारी में सुबह 11.30 से दोपहर 01 बजे तक ’ई-ऑफिस डाटा ऑनबोर्डिंग फॉर्मेट’ विषय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि दूसरी पाली में दोपहर 03 से 4.30 बजे तक ’पीआईएमएस मॉड्यूल ट्रेनिंग’ दी जाएगी। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, मास्टर ट्रेनर्स तथा कार्यालयों के डाटा एंट्री ऑपरेटरों को उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।



