Home Blog त्रिलोचन डनसेना बने छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ रायपुर के रायगढ़ जिलाध्यक्ष

त्रिलोचन डनसेना बने छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ रायपुर के रायगढ़ जिलाध्यक्ष

0

29 जून को हुए चुनाव में निर्विरोध चयन, कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प

रायगढ़। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ रायपुर के रायगढ़ जिला अध्यक्ष पद हेतु 29 जून 2025 को हुए चुनाव में त्रिलोचन डनसेना को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। यह चुनाव बिना किसी विरोध के शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ, जिसमें वन विभाग के सभी कर्मियों ने एकमत होकर डनसेना के नाम पर सहमति जताई।

Ro.No - 13672/156

वर्तमान में त्रिलोचन डनसेना डिप्टी रेंजर के पद पर धर्मजयगढ़ वनमंडल में पदस्थ हैं। वे विभाग में लंबे समय से कार्यरत हैं और अपने अनुशासन, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमताओं के लिए जाने जाते हैं।

त्रिलोचन डनसेना ने रायगढ़ जिला अध्यक्ष बनने पर वन विभाग के समस्त कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि – “मैं संघ के प्रांताध्यक्ष अजित दुबे के मार्गदर्शन में वन कर्मचारियों के अधिकारों और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहूंगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को मजबूत करना, कर्मचारियों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए प्रभावशाली संवाद कायम करना उनकी प्राथमिकता होगी।

इस बीच 08 जुलाई 2025 को संघ के प्रांताध्यक्ष अजित दुबे द्वारा प्रदेशभर के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का नियुक्ति पत्र जारी किया गया, जिसमें त्रिलोचन डनसेना के नाम की भी औपचारिक पुष्टि की गई।

वन विभाग से जुड़े कर्मियों एवं संघ के सदस्यों ने त्रिलोचन डनसेना को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here