JEE Advanced में CRL 49 और EWS 4 रैंक प्राप्त कर पाया कम्प्यूटर साइंस में प्रवेश, पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ ने किया सम्मानित
रायगढ़। भोजपुरी समाज के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है जब समाज का एक होनहार युवा न केवल अपनी मेहनत से शीर्ष पर पहुंचा है, बल्कि अपनी सफलता की आभा से अन्य प्रतिभाओं को भी प्रेरित करने वाला बन गया है।
श्याम रंजन सिंह, पिता राजीव रंजन सिंह ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक JEE Advanced में सामान्य रैंक (CRL) 049 और EWS रैंक 04 हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। श्याम को देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान IIT मुंबई में कंप्यूटर साइंस जैसे लोकप्रिय विषय में प्रवेश मिला है।
श्याम घरघोड़ा नगर, रायगढ़ जिला में निवासरत हैं। उन्होंने अपनी सफलता से न केवल अपने परिवार को गर्वित किया, बल्कि रायगढ़ जिले, पूरे छत्तीसगढ़ राज्य और खासकर भोजपुरी समाज का नाम भी रोशन किया है।
भविष्य की शुभकामनाओं और उनके उज्ज्वल मार्गदर्शन से प्रेरणा लेने की भावना के साथ, पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ ने उन्हें एक प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस सम्मान समारोह में समाज के अनेक प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
सम्मान प्रदान करने वालों में शामिल रहे: संरक्षक डॉ. प्रशांत पांडे, अध्यक्ष उमेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय, घनश्याम सिंह, शिवलोचन यादव, मनोज यादव, संजय मिश्रा, डॉ. संजय परिहार, ब्यास पांडे, बिहारी लाल खत्री, शिशु सिन्हा, वेद प्रकाश तिवारी, श्रवण सिंह, विनय पांडे, सुरेश शुक्ला सहित अन्य सम्माननीय जन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने श्याम रंजन सिंह को आगामी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया और कामना की कि वे आने वाले समय में तकनीकी दुनिया में भारत का नाम और भी ऊंचा करें।




