Home Blog प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 15 जुलाई से

प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 15 जुलाई से

0

Counseling for admission in Prayas Residential School from July 15

उत्तर बस्तर कांकेर, 14 जुलाई 2025/ प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची विभाग की वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in में अपलोड की गई है। मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों की काउंसिलिंग प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी रायपुर में 15 जुलाई से आयोजित की जाएगी। आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त ने बताया कि प्रतीक्षा सूची में दर्शित विद्यार्थी निर्धारित तिथि व समय में अनिवार्य दस्तावेज सहित उपस्थित हो सकते हैं। कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग की तिथि निर्धारित की गई है, जिसमें अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालक के लिए काउंसिलिंग 15 जुलाई को प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक होगा। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालिका हेतु 16 जुलाई, अनुसूचित जाति बालक-बालिका हेतु 17 जुलाई तथा अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग बालक-बालिका एवं अल्पसंख्यक बालक-बालिका के लिए 18 जुलाई प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे निर्धारित की गई है।

Ro.No - 13672/156

सहायक आयुक्त ने बताया कि काउंसिलिंग में विद्यार्थी को अपना प्रवेश पत्र, सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र, वर्ष 2024-25 में कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। इसके अलावा यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित है तो इस आशय का संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र, मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा जांच प्रमाण पत्र, सिकल सेल जांच प्रमाण पत्र एवं स्वयं का 02 रंगीन पासपोर्ट साईज का फोटो आदि आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here