बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – नगर पालिका क्षेत्र में स्थित संस्कृति भवन से लगे एक सरकारी भवन पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था। वर्षों की मांग और शिकायतों के बाद आखिरकार प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कब्जाधारियों को हटाया और उक्त भवन को महिला स्वसहायता समूह को सौंप दिया। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व बीजापुर एसडीएम ने किया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर भवन की चाबी स्वयं महिला समूह को सौंपी।
नगरपालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी और एसडीएम की इस संयुक्त कार्रवाई को महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम माना जा रहा है। करीब 1500 महिलाएं, जो अब तक संसाधनों और स्थान की कमी से परेशान थीं, अब इस भवन का उपयोग आजीविका संवर्धन और समूह गतिविधियों के लिए कर सकेंगी।
स्थानीय लोगों और महिला समूहों ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है और इसे महिलाओं की सामाजिक व आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है।
हालांकि नगर पालिका अधिकारी बंशीलाल नुरेटी ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष एसडीएम जगेश्वर कौशल की मार्गदर्शन जिन्हें चाबी भवन दिया गया था , उसे लेकर स्व-सहायता समूह को सौंपा गया है। उन्हें रोजगार की दिशा में लाभ मिलेगा सितंबर से चालू होंगे समूहों के काम।


