Home Blog प्राइवेट स्कूल में बच्चों से मारपीट का मामला, बाल संरक्षण अधिकारी ने...

प्राइवेट स्कूल में बच्चों से मारपीट का मामला, बाल संरक्षण अधिकारी ने लिया संज्ञान

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिले के प्राइवेट स्कूल में बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। जिस स्कूल में माता-पिता भरोसे के साथ बच्चों को शिक्षा दिलाने भेजते हैं, वहीं इस तरह की घटनाएं चिंता बढ़ाने वाली हैं। जानकारी के अनुसार, स्कूल में बच्चों के साथ शारीरिक प्रताड़ना की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाल संरक्षण अधिकारी राहुल कौशिक ने संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो आश्चर्यजनक रूप से शिक्षा विभाग को इस प्राइवेट कंती पब्लिक स्कूल के संचालन की जैतालूर रोड निजी मकान में वर्तमान स्थल शिफ्टिंग की उच्च अधिकारियों जानकारी तक नहीं है, जिससे विभागीय निगरानी पर भी सवाल उठने लगे हैं। वही सूत्रों का कहना है कि आने वाले समय में इस स्कूल से जुड़े और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। प्रशासन की भूमिका और बच्चों की सुरक्षा को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल जांच जारी है और संबंधित विभागों को सतर्क कर दिया गया है।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी राहुल कौशिक ने बताया कि खबर की जानकारी मिला है, यह घटना बालकों की देखरेख और संरक्षण अधिनियम, 2015 की धारा 75 एवं धारा 30(xii) का उल्लंघन है। वही यह मामला गंभीर है और इसमें बच्चे के साथ क्रूरता व मारपीट का तत्व पाया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर को पत्र जारी करते जांच बाद बाल कल्याण समिति, बीजापुर को प्रतिवेदन भेजने का अनुरोध किया गया है ताकि आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here