धोबनी – ग्राम पंचायत धोबनी में मानवता की एक मिसाल सामने आई, जब एक घायल बछड़ा पुराने स्कूल के पास पीड़ा में पड़ी हुई मिली। जैसे ही इसकी जानकारी स्थानीय पशु चिकित्सालय को मिली, तो पशु चिकित्सक कार्तिकेश्वर साहू तुरंत मौके पर पहुँचे और बिना विलंब किए घायल गाय का उपचार किया।
स्थानीय ग्रामीणों ने पशु चिकित्सक के इस संवेदनशील कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में करुणा और सेवा-भाव का प्रतीक हैं। कार्तिकेश्वर साहू का यह कदम पशुओं के प्रति दया और जिम्मेदारी का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करता है।
Ro.No - 13672/156



