Home Blog सावन मास के पहले सोमवार को गांव के विभिन्न मंदिरों में भजन-कीर्तन...

सावन मास के पहले सोमवार को गांव के विभिन्न मंदिरों में भजन-कीर्तन व रामायण पाठ किया गया शिव मंदिर में किया गया फूलों से श्रृंगार जामगांव शिव मंदिर में

0

On the first Monday of the month of Sawan, Bhajan-Kirtan and Ramayana recitation was done in various temples of the village. The Shiv temple was decorated with flowers in Jamgaon Shiv Temple.

कांकेर । सावन मास के पहले सोमवार को – बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव – मंदिर पहुंच कर पूजा किया। शिवालयों में स्ट्राभिषेक भी सामूहिक रूप से किया गया। सुबह से शाम तक – श्रद्धालुओं का शिव मंदिर में पूजा करने पहुंचना जारी रहा। सावन मास की शुरुआत 11 जुलाई को हुई है। सावन मास 9 अगस्त तक रहेगा।

Ro.No - 13672/156

इस बार चार सावन सोमवार पड़ रहे हैं। सावन मास में शिव पूजा, उपासना का महत्व है। सावन मास के पहले सोमवार को मंदिरों में भजन-कीर्तन व रामायण पाठ किया गया। सोमवार को सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। भगवान शिव का दूध, दही, शहद से अभिषेक कर बेलपत्र, नारियल, फल व फूल चढ़ाकर पूजा किया। बाजार पारा जामगांव शिव मंदिर में दोपहर 1.30 बजे शिव भक्तों द्वारा शिवलिंग की स्थापना की गई मंदिर पुजारी दिलीप उपाध्याय ने विधि विधान से पूजा किया। फिर सुबह से श्रद्धालुओं का पूजा करने आने का दौर जारी रहा। पूरे गांव श्रद्धालु महिला, पुरुष व बच्चे पहुंचते रहे। शिव मंदिर समिति ने शाम को भगवान शिव का फूलों से श्रृंगार किया। शाम 7 बजे महाआरती की गई जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। शाम के समय शिव मंदिर परिसर में महिला मंडली ने रामायण पाठ व भजन कीर्तन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव मंदिर समिति ने योगदान दिया। सामूहिक पूजा जामगांव में जगह जगह भगवान शिव की विशेष पूजा हुई। शिव मंदिर बाजार पारा में सुबह से ही श्रद्धालु पूजा करने पहुंचते रहे। दोपहर 1.30 बजे से तक गांव के महिला पुरूषों सामूहिक पूजन किया। जो शाम 5 बजे तक चली। वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ विधि विधान से ने पूजा के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। पूजा, किसलय नाग ने कराया। सरपंच भगवती उइके ने कहा गत वर्ष भी सभी के कल्याण की भावना को लेकर रुद्र अभिषेक किया गया था। इस वर्ष भी गांव वासी ने सामूहिक रुद्र अभिषेक किया है। ग्राम दबेना के प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से ही श्रध्दालु पूजा करने पहुंचते रहे। दोपहर प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी लाईन लगी रही। कहा प्राचीन शिव मंदिर दबेना में साथ दूरस्थ गांव से भी श्रद्धालु पूजा करने पहुंचते हैं।

समिति के तत्वाधान में वार्ड के महिला पुरूष कांवर यात्रा निकाला गया सावन मास के सोमवार को शिव पूजा का काफी महत्व पूजा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here