उत्तर बस्तर कांकेर 17 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए तालाब में डूबने से मृत्यु होने के एक प्रकरण में चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। तहसील डौण्डी जिला बालोद के ग्राम जमही निवासी 51 वर्षीय रामचंद कड़ियाम की डबरी, तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनके निकटतम आश्रित श्रीमती बिसरो कौड़ो को चार लाख रुपए की सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।



