Home Blog जिले में अब तक 4112 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

जिले में अब तक 4112 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

0

उत्तर बस्तर कांकेर 17 जुलाई 2025/ जिले में 01 जून से अब तक कुल 4112.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा बांदे तहसील में 555.5 मिलीमीटर तथा सबसे कम कोयलीबेड़ा तहसील में 160.4 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार कांकेर तहसील में 209.6 मिलीमीटर, भानुप्रतापपुर तहसील में 437.2 मिलीमीटर, दुर्गूकोंदल में 510.6 मिलीमीटर, चारामा़ में 372.7 मिमी., अंतागढ़ में 440.1, पखांजूर में 360.3, नरहरपुर में 312, सरोना में 272.4 मिलीमीटर और आमाबेड़ा में 481.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में भानुप्रतापपुर तहसील में सबसे अधिक 19.8 मिलीमीटर और कोयलीबेड़ा तहसील में सबसे कम 01 मिलीमीटर वर्षा आंकी गई है।

 

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here