Home Blog धर्मगुरु खुशवंत साहिब पर हुआ जानलेवा हमला, प्रशासन से जांच व सुरक्षा...

धर्मगुरु खुशवंत साहिब पर हुआ जानलेवा हमला, प्रशासन से जांच व सुरक्षा की मांग तेज

0

मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट

लोरमी/ = धर्मगुरु खुशवंत साहेब के ऊपर हुए जानलेवा हमले से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना जहां उनके अनुयायियों में भय और आक्रोश का कारण बनी है, वहीं समाज के विभिन्न वर्गों ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, “खुशवंत साहेब पर बीती रात बेमेतरा जिला के नवागढ़ ब्लॉक मेँ सामाजिक कार्यक्रम को संबोधित करने आए थे जहां नवागढ़ से अपने निजि निवास के लिए निकल रहे थे वही ग्राम भोईना भाटा में कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा पत्थरों से हमला कर दिया। सौभाग्यवश सुखवंत साहेब बाल-बाल बच गए, इस हमले के पीछे किन तत्वों का हाथ है, इसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन संदेह है कि यह एक सोची-समझी साजिश हो सकती है। धर्मगुरु के समर्थकों ने स्थानीय प्रशासन से घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने सरकार से खुशवंत साहिब जी को स्थायी सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने की भी अपील की है।
इस घटना को लेकर कई सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने रोष जताते हुए कहा कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

Ro.No - 13672/156

वहीं अखिल भारतीय सतनाम सेना के लोरमी ब्लाक अध्यक्ष खेमचंद भिखारी के बताए अनुसार खेमचंद भिखारी का कहना है कि आज हमारे द्वारा अनुविभागीय अधिकारी लोरमी को सतनामी समाज की पूज्य धर्मगुरु सुखवंत साहेब आरंग विधायक कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अखिल भारतीय सतनाम सेवा के प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर हुए जानलेवा हमले से पूरा मानव समाज व्यथित है, यह हमला लोकतांत्रिक व्यवस्था सामाजिक सद्भाव और संत परंपरा पर हमला है गुरु खुशवंत साहेब धर्मगुरु के साथ ही एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं जिनका प्रवास पूरे छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य प्रदेशों में भी रहता है तथा अन्य प्रदेशों में भी लोकप्रिय हैं सामाजिक व जन कल्याणकारियों के लिए उनके अन्य प्रदेशों में आना-जाना लगा रहता है उक्त कृत्य यह दर्शाता है कि कुछ तत्व राजनीतिक देश और वैचारिक दिवालियापन के चलते छत्तीसगढ़ को अशांत करने पर अमादा है बेमेतरा के भोईना भाठा में घटित हुई घटना की सूक्ष्म जांच करते हुए जो अपराधि है तत्काल उनकी गिरफ्तारी होना चाहिए गुरु सुखवंत साहेब की सुरक्षा की समीक्षा करते हुए उनकी सुरक्षा की स्थाई व्यवस्था के तहत z प्लस सुरक्षा प्रदान किया जावे जिससे उनकी जान मान की सुरक्षा बनी रहे जिससे एक जनप्रतिनिधि को समाज व लोंक कल्याण के कार्यों में सहूलियत हो साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में आना-जाना सुरक्षित वह सुनिश्चित हो सके!

प्रशासन की ओर से लोरमी SDM अजीत पुजारीने बताया कि मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा,और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी!

ध्यान देने वाली बात यह है कि खुशवंत साहिब समाज में शांति, अहिंसा एवं भाईचारे का संदेश देने वाले लोकप्रिय धर्मगुरु हैं। उनके ऊपर हमला न केवल एक व्यक्ति पर, बल्कि विचारधारा और सामाजिक मूल्यों पर हमला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here