Home Blog एक पेड़ मां के नाम के तहत सांसद श्री नाग ने पॉलिटेक्निक...

एक पेड़ मां के नाम के तहत सांसद श्री नाग ने पॉलिटेक्निक में किया पौध रोपण

0

Under the banner of One Tree for Mother, MP Shri Nag planted a sapling in the Polytechnic

उत्तर बस्तर कांकेर / एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान अंतर्गत कांकेर लोक सभा सांसद श्री भोजराज नाग द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
श्री नाग ने संस्था परिसर में फलदार वृक्ष का पौधरोपण किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्रो से वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने का आ‌ह्वान किया। इस अवसर पर सांसद श्री नाग ने कहा कि पृक्षारोपण अभियान का उ‌द्देश्य गत वर्ष की सफलता को आधार बनाकर सामुदायिक सहभागिता और पर्यावरणीय जागरूकता को और सशक्त बनाना है। पौधरोपण के इस अभियान में जनसहभागिता समन्वय और नेतृत्व महत्वपूर्ण घटक है। पौधरोपण का कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में संस्था के एन.एस.एस. शाखा एवं इको क्लब के समन्वय से आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत छात्र, छात्राओं द्वारा संस्था परिसर में कुल 200 पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान संस्था के प्राचार्य द्वारा रोपित पौधो को संरक्षित रखने का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, श्री महेश जैन, श्री अरविन्द जैन सहित छात्र- छात्राए उपस्थित थे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here