Home Blog जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित

जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित

0

District level mass labour donation program organized by district administration

उत्तर बस्तर कांकेर / भारत सरकार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा “स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025” का आयोजन सम्पूर्ण देश में किया जा रहा है। जिसके परिपालन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की टीम के द्वारा ग्राम, ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के स्तर को बढ़ाने व स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय “सामूहिक श्रमदान” ग्राम पंचायत कोकपुर में प्रातः 8 बजे से आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, जिला पंचायत सदस्य सुश्री मृदुला भास्कर, ग्राम पंचायत कोकपुर के सरपंच सहित सहायक परियोजना अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) जिला पंचायत कांकेर एवं जनपद पंचायत कांकेर के अधिकारी, कर्मचारी, प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल के शिक्षक गण और छात्र-छात्राओं, वाटर एड इंडिया कांकेर की टीम एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति में सामूहिक श्रमदान किया गया।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here