Home Blog ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत 23 जुलाई को वृहद...

‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत 23 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण का आयोजन

0

Massive tree plantation organized on 23rd July under the campaign “One tree in the name of mother”

अभियान को सफल बनाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर 21 जुलाई 2025/ राज्य शासन के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिले में 23 जुलाई को ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ 2.0 अभियान के तहत जिला स्तर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ 2.0 अभियान के तहत सभी मिलकर पूरी जिम्मेदारी के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, बल्कि यह जन सहभागिता का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी है। कलेक्टर ने सभी जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, स्वसहायता समूहों, कर्मचारियों और हितग्राहियों से कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। इसके तहत जिले की सभी शासकीय संस्थाओं, आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूलों, आश्रम-छात्रावासों, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के घरों और महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाआें के घरों में पौधे लगाए जाएंगे।

जिले में हरियाली का दायरा बढ़ाने के लिए डिजिटल पहल-

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0 के अंतर्गत चयनित आवास हितग्राहियों को अपने घरों के आसपास पौधे रोपने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रत्येक हितग्राही को दो पौधे निःशुल्क प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे वे अपने परिवेश को हरित और स्वच्छ बना सकें। इस अभियान की प्रगति को पारदर्शी और जनसुलभ बनाने के लिए सभी गतिविधियों को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। यह डिजिटल पहल न केवल अभियान की पहुंच को बढ़ाती है, बल्कि नागरिकों को इसकी जानकारी प्राप्त करने और इसमें शामिल होने का अवसर भी प्रदान करती है।

विशेष अभियान : जिले भर में होगी हरियाली की लहर

इस अभियान के अगले चरण में एक मेगा प्लांटेशन ड्राइव की योजना बनाई गई है, इस ड्राइव के दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा, जिसमें सभी शैक्षणिक और सामुदायिक स्थलों पर वृक्षारोपण किया जाएगा। इसी तरह जनभागीदारी से खाली स्थानों का उपयोग किया जाएगा। इसके तहत समुदाय की भागीदारी से जिले के खाली पड़े स्थानों को हरियाली से आच्छादित किया जाएगा। मनरेगा के तहत स्वीकृत कार्य जैसे सड़क किनारे, ब्लॉक क्षेत्रों और नदी-नहरों के किनारे बड़े पैमाने पर प्लांटेशन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक ब्लॉक में मनरेगा और अन्य योजनाओं के अभिसरण के माध्यम से वृक्षारोपण की योजना है जो यह सुनिश्चित करेगी कि जिले का हर कोना हरियाली से समृद्ध हो।

पर्यावरण और समुदाय के लिए एक सकारात्मक कदम

एक पेड़ माँ के नाम अभियान 2.0 केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, यह धरती को हरा-भरा बनाने और भावी पीढिय़ों के लिए स्वच्छ हवा और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने का एक संकल्प है। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस पहल में शामिल होकर छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ा बदलाव लाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here