# In the series of ‘Road Safety and Traffic Awareness’, a traffic school was organised today at St. Joseph School, Bhanu Pratappur.
जिला-कांकेर (छ. ग.)
दिनांक- 23.07.2025
उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई. के. एलिसेला (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापुर श्री आकाश श्रीश्रीमाल तथा अतिरिक्त पुलिस कांकेर श्री दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर तथा यातायात प्रभारी कांकेर श्री दीपक सॉव व थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर श्री रामेश्वर देशमुख एवं यातायात टीम के द्वारा आज भानुप्रतापपुर के ST. जोशेफ स्कूल मे सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित समस्त पहलुओं से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को सड़क किनारे लगे संकेतको के माध्यम से सड़के कैसे बोलती हैं?, सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का अनिवार्य पालन करने, निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज गाड़ी नहीं चलाने, हमेशा हेलमेट/सीटबेल्ट लगाकर ही दुपहिया/चार पहिया वाहन चलाने, यातायात नियमों का पूर्णत पालन कर दुर्घटना से बचने के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। उक्त कार्यक्रम में सेंट जोसेफ स्कूल के प्राचार्य, अध्यापकगण एवं लगभग 500 स्कूली बच्चे सम्मिलित हुए।



