Home Blog जिले में अब तक 4656 मिलीमीटर वर्षा आंकी गई

जिले में अब तक 4656 मिलीमीटर वर्षा आंकी गई

0

So far 4656 mm rainfall has been recorded in the district

उत्तर बस्तर कांकेर 23 जुलाई 2025/ जिले में 01 जून से अब तक कुल 4656.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा बांदे तहसील में 565.8 मिलीमीटर तथा सबसे कम कोयलीबेड़ा तहसील में 180.1 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार कांकेर तहसील में 272.9 मिलीमीटर, भानुप्रतापपुर तहसील में 497.6 मिलीमीटर, दुर्गूकोंदल में 611.2 मिलीमीटर, चारामा़ में 428.3 मिमी., अंतागढ़ में 465.5, पखांजूर में 403.7, नरहरपुर में 390.4, सरोना में 310.4 मिलीमीटर और आमाबेड़ा में 530.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में दुर्गूकोंदल तहसील में सबसे अधिक 58.3 मिलीमीटर और बांदे तहसील में सबसे कम 4.6 मिलीमीटर वर्षा आंकी गई है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here