Home Blog प्री-मेडिकल एवं प्री-इंजीनियरिंग परीक्षा की कोचिंग हेतु आवेदन 11 अगस्त तक

प्री-मेडिकल एवं प्री-इंजीनियरिंग परीक्षा की कोचिंग हेतु आवेदन 11 अगस्त तक

0

Application for coaching for pre-medical and pre-engineering exam till August 11

उत्तर बस्तर कांकेर 25 जुलाई 2025/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति प्री-मेडिकल एवं प्री-इंजीनियरिंग परीक्षा कोचिंग योजना के तहत वर्ष 2025-26 में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों से 11 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थी जो कक्षा 12वीं में गणित अथवा जीव विज्ञान विषय के साथ कम से कम 70 प्रतिशत अंक या समतुल्य ग्रेड के साथ स्थाई जाति प्रमाण पत्र धारक हो। उन्हें निःशुल्क आवासीय सुविधा के साथ प्री-इंजीनियरिंग एवं प्री-मेडिकल की एक वर्षीय कोचिंग सुविधा प्रदान किये जाने लिए अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि इस योजनांतर्गत 100 सीटें (अनुसूचित जनजाति के 64, अनुसूचित जाति हेतु 36) निर्धारित हैं। अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है तथा भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु निर्धारित आय की सीमा 04 लाख रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया आय प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा, साथ ही स्वघोषणा प्रमाण पत्र 10 रूपए के नॉन ज्यूडिशियल स्टॉम्प पेपर पर प्रस्तुत करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन, प्राक्चयन परीक्षा में प्राप्त मेरिट अंकों के आधार पर किया जायेगा। चयनित कोचिंग संस्था से संबंधित जिले में कोचिंग कार्य संपन्न कराया जाएगा। कोचिंग की अवधि विद्यार्थियों द्वारा चयनित कोचिंग संस्था में प्रवेश से लेकर प्री.इंजीनियरिंग एवं प्री.मेडिकल प्रवेश परीक्षा वर्ष 2026 होने तक निर्धारित होगी। आवेदन पत्र संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in में प्राप्त कर सकते हैं। कोचिंग हेतु आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त सायं 04 तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कांकेर में निर्धारित किया गया है। निर्धारित अवधि के उपरांत प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here