Home Blog यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को प्रदाय की जाएगी प्रोत्साहन...

यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को प्रदाय की जाएगी प्रोत्साहन राशि

0

Incentives will be provided to the candidates who are successful in the preliminary examination of UPSC

आवेदन 12 अगस्त तक मंगाए गए

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर 25 जुलाई 2025/ संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हेतु प्रोत्साहन योजना अंतर्गत आदिवासी विकास विभाग द्वारा प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर 01 लाख रूपए प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्रावधान है।

आदिवासी विकास विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों से 12 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्रता की शर्तें तथा आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, ब्लॉक-डी, भूतल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में अंतिम तारीख तक जमा कर पावती प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन पत्र समय-सीमा में रजिस्टर्ड डाक से भी उल्लेखित पते पर भेजा जा सकता है। उक्त प्रोत्साहन योजनांतर्गत अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है तथा छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा अधिसूचित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग का स्थायी जाति प्रमाण पत्र धारक होना चाहिए।

यह भी बताया गया कि अभ्यर्थी एवं अभ्यर्थी के पालक की समस्त स्त्रोतों से आय, आयकर की श्रेणी में नहीं आता है और आयकरदाता नहीं होने का 50 रूपए के नॉन ज्यूडिशयल स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र, स्थायी आय प्रमाण पत्र सहित प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थी द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने का प्रमाण-पत्र या अधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थी केन्द्र अथवा राज्य शासन की योजना अंतर्गत निःशुल्क रहवासी प्रशिक्षण न लिया हो। पूर्व में अभ्यर्थी द्वारा प्रारंभिक परीक्षा में सफल होकर इस योजनांतर्गत प्रोत्साहन राशि प्राप्त की गई हो, तो वह पात्र नहीं होगा। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी आवेदन पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कांकेर से कार्यालयीन समय मे ंउपस्थित होकर प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here