Home Blog भाजपा जिला कार्यालय अटल कुंज में नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक आयोजित

भाजपा जिला कार्यालय अटल कुंज में नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक आयोजित

0

Introductory meeting of newly appointed office bearers held at BJP district office Atal Kunj

संगठन को मजबूती देने सभी ने लिया संकल्प

Ro.No - 13672/156

एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट

MCB/भारतीय जनता पार्टी जिला एम.सी.बी. की नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक आज भाजपा जिला कार्यालय अटल कुंज में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले ने किया।

बैठक की शुरुआत फटका पहनाकर स्वागत की परंपरा के साथ हुई, जहाँ सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का आत्मीय अभिनंदन किया गया। उसके पश्चात सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने एक-दूसरे से औपचारिक परिचय प्राप्त किया।

बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई और सभी ने भाजपा की नीति, विचारधारा एवं सेवा संकल्प को मजबूती प्रदान करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले ने कहा:
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहाँ पद नहीं, सेवा का भाव प्रधान होता है। हम सबको मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय, सशक्त और संगठित बनाना है।

आप सभी नवनियुक्त पदाधिकारीगण का स्वागत करते हुए मैं आग्रह करती हूँ कि हम सब मिलकर कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और अनुभव का सदुपयोग करें, समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं।

संगठन की यह नई टीम निश्चित ही आने वाले समय में जिले में भारतीय जनता पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में सक्षम होगी।”
उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपनी जिम्मेदारी को सेवा, समर्पण और अनुशासन के साथ निभाएं।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज यादव, आशीष सिंह, संजय राय, श्रीमती गौरी सिंह, राजकुमार वधावन, रामलाल साहू, जिला महामंत्री आशीष मजुमदार, द्वारिका जायसवाल, मंत्री श्रीमती प्रवीण सिंह, पवन शुक्ला, हीरालाल यादव, फलेन्द्र कुमार चेरवा, श्रीमती सोनमती उरे, सुशील सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, प्रवक्ता जमुना पांडे, मीडिया प्रभारी राम चरित द्विवेदी सहित अनेक अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में संगठनात्मक एकजुटता और अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here