*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
मस्तूरी में दिव्य भव्य कलश यात्रा नवयुवक दुर्गोत्सव समिति दुर्गा चौक (पुराना बाजार) तथा भक्तों द्वारा निकाली गई। कलश यात्रा में 108 कलश देवियों द्वारा पंच प्रयाग नया तालाब, पन भरिया लटिया से तथा अन्य तालाब से लाए गए जल को महिलाएं युवतियां अपने मस्तक पर कलशों के माध्यम से धारण कर मस्तूरी ग्राम को पवित्र किया गया। यह कलश यात्रा का मस्तूरी के भक्तगणों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा विशाल जन समूह राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर पुरानी बस्ती शीतला मंदिर रोड से अमरनाथ रोड होते हुए मंदिर पहुंची। तत्पश्चात, समिति द्वारा शिव महापुराण पूजन एवं व्यास पीठ पूजन किया गया। रयतापारा (पंडरिया) से आए हुए श्री श्रीधर शर्मा व्यास जी के मुखारविंद द्वारा संगीतमय शिव महापुराण का रसपान भक्तगणों द्वारा किया गया।
समस्त क्षेत्रवासियों से समिति ने आग्रह किया कि भगवान भोले शंकर के पवित्र सावन मास में शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का रसपान हेतु कथा स्थल पर समय से पहुंचे।
शोभा यात्रा में सर्वव्यस्था प्रमुख श्री संतोष शुक्ला मोनू यादव देवी शंकर मिश्रा, प्रकाश अवस्थी गोलू पाण्डेय प्रभात अवस्थी प्रकाश तिवारी नितेश गौरहा विक्की पांडेय, आयुष तिवारी राजेश गुप्ता दिलीप यादव किशोर राठौर पारस गुप्ता हेमू गुप्ता बसंत गुप्ता हेमन्त तिवारीअमर अवस्थी समर कान्हा अवस्थी गोपी विश्वकर्मा भगवती शुक्ला गब्बर प्रजापति अशोक प्रजापति कन्हैया यादव तथा भारी संख्या में माताएं बहने के साथ दुर्गा समिति के सदस्यों के साथ प्रभात फेरी के सदस्य गण मौजूद रहे।
*मुख्य यजमान*
श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ एवं पार्थिव पूजन के मुख्य यजमान के रूप में श्री विजेंद्र पूनम पाण्डेय, गिरजा शंकर पाण्डेय लता पांडेय,राजेश अंजना गौरहा थे।


