Teej festival was celebrated with great enthusiasm by the women’s committee in Sarsiva
समाज में एकता व सांस्कृतिक जागरूकता का जीवंत उदाहरण बना आयोजन
सरसींवा-मारवाड़ी महिला समिति एवं जाग्रति शाखा सरसींवा के संयुक्त तत्वावधान में स्मृति भवन सरसींवा में तीज उत्सव बड़े ही धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल मुहल्ले की महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे आयोजन यादगार बन गया।
कार्यक्रम में हौजी, कुर्सी दौड़, मिसेज तीज प्रतियोगिता सहित कई रोचक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। हौजी प्रतियोगिता के विजेताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जबकि ‘मिसेज तीज’ का खिताब रिया कृष्णा अग्रवाल को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर नवविवाहित बेटियों एवं बहुओं का विशेष स्वागत कर आयोजन को और भी भावनात्मक बना दिया गया। सभी ने मिलकर तीज के पारंपरिक उल्लास को आधुनिक रंग में ढालते हुए एक सुंदर सामूहिकता का प्रदर्शन किया।
महिला समिति की अध्यक्ष सुमन अग्रवाल ने बताया कि “हम हर साल तीज जैसे पर्व को स्मृति भवन में हर्षोल्लास से मनाते आ रहे हैं, परंतु इस वर्ष विशेष प्रकार के खेलों ने उत्सव को और भी रोमांचक बना दिया।”
कोषाध्यक्ष बबिता अग्रवाल ने कहा, “भविष्य में भी हम प्रत्येक तीज-त्योहार को विशेष और आकर्षक तरीके से मनाते रहेंगे।”
इस आयोजन की सफलता में सचिव ममता अग्रवाल, उपाध्यक्ष मधु अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, सह सचिव ज्योति अग्रवाल तथा सभी समिति सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जागृति शाखा सरसींवा के सदस्यों का योगदान भी सराहनीय रहा।
इस उत्सव ने न केवल मनोरंजन का माध्यम प्रस्तुत किया, बल्कि समाज में आपसी एकता, सौहार्द्र और महिला सशक्तिकरण का प्रेरक उदाहरण भी पेश किया।



