Home Blog प्रांतीय श्री तुलसी दास जयंती महोत्सव 31 जुलाई को

प्रांतीय श्री तुलसी दास जयंती महोत्सव 31 जुलाई को

0

Provincial Shri Tulsi Das Jayanti Festival on 31st July

कांकेर । प्रदेश के सबसे बड़े धार्मिक, आध्यात्मिक, एवम सांस्कृतिक संगठन श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ की प्रांतीय श्री तुलसी दास जयंती महोत्सव 31 जुलाई को दंडकारण्य की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी 1008 मंदिर के पावन परिसर में भव्य एवम उल्लासमय वातावरण में मनाई जाएगी। कार्यक्रम प्रातः नौ बजे से भगवान श्री राम, माता दंतेश्वरी, गोस्वामी तुलसीदास जी के विग्रह की पूजा अर्चना

Ro.No - 13672/156

एवम छत्तीसगढ़ महतारी के राजगीत से शुभारंभ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केदार कश्यप, मंत्री, वन, जल संसाधन, एवम सहकारिता होंगे। अध्यक्षता प्रतिष्ठान के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश देशमुख करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि चैत राम अटामी विधायक दंतेवाड़ा, मोहन मंडावी पूर्व सांसद कांकेर तथा विशिष्ट अतिथि नंदलाल मुड़ामें, अध्यक्ष जिला पंचायत दंतेवाड़ा, श्रीमती ओजस्वी भीमा मंडावी, छत्तीसगढ़ सदस्य महिला आयोग, श्रीमती पायल गुप्ता

अध्यक्ष नगर पंचायत, श्रीमती सुनीता भास्कर अध्यक्ष जनपद पंचायत, श्रीमती कमला विजय नाग, सदस्य जिला पंचायत, तूलिका कर्मा, जिला सदस्य पंचायत, दंतेवाड़ा तथा श्रीमती सुमित्रा सोरी, सेवानिवृत शिक्षिका होंगे।

आयोजन को भव्य और भक्तिमय वातावरण में संपादित करने के लिए जिला आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक चैत राम अटामी, विधायक दंतेवाड़ा, अध्यक्ष, खिम्मन सिन्हा, उपाध्यक्ष गोपाल सिन्हा, सचिव परीक्षित

नरेंद्र मंडावी, सहसचिव नीलम ठाकुर, कोषाध्यक्ष साहू, संयोजक प्रचार प्रसार, शैलेंद्र ठाकुर, सहित मंदिर के मुख्य पुजारी, विजेंद्र नाथ जिया, त्रिपुरारी मंडावी, संतोष चौहान, लगे हुए हैं।

आयोजन समिति ने बताया कि 30 जुलाई को संध्या चार बजे नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमे नगर एवम प्रतिष्ठान के मानस भक्तगण बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उक्ताशय की जानकारी प्रदेश महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने दी।…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here