Kanker police achieved significant success in arresting the murder accused within a few hours
थाना कांकेर जिला उ.ब. कांकेर (छ.ग.)
दिनांक 29.07.2025
तत्काल कार्यवाही कर आरोपी को फरार होने से पूर्व पीछा कर गिरफ्तार किया गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.07.2025 को प्रार्थी अमन बाल्मिकी पिता स्व. तिजू राम बाल्मिकी उम्र 30 वर्ष निवासी टिकरापारा कांकेर का निवासी है थाना कांकेर आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का छोटा भाई शिव बाल्मिकी पिता स्व. तिजू राम बाल्मिकी उम्र 23 वर्ष निवासी टिकरापारा काकेर नगर पालिका कांकेर में वह भी सफाई का काम करता था कि आज दिनांक 28.07.25 के शाम करीबन 06.00 बजे घर से निकला था शाम करीबन 07.00 बजे प्रार्थी को आटो चालक आवेश रजा ने फोन कर बताया कि ग्राम बरदेभांटा कार सेलून के बाजू खाली जगह में आपके भाई शिव बाल्मिकी को पुरानी बातों को लेकर सोमेश पाण्डे एवं विधि के साथ संघर्षरत बालक निवासी शांतिनगर कांकेर के द्वारा दोनों मिलकर एक राय होकर लड़ाई झगड़ा कर शिव बाल्मिकी के गले में किसी धारदार हथियार से मार दिये हैं जिसे आटो में लेकर ईलाज के लिए कोमलदेव अस्पताल कांकेर में लाये हैं तब यह सूनकर प्रार्थी अपनी बड़ी बहन आरती नाग और अहिल्या बाल्मिकी को साथ लेकर कोमलदेव अस्पताल कांकेर पहुंचा और देखा कि प्रार्थी के छोटे भाई शिव बाल्मिकी को स्ट्रेचर में रखे थे उसके गले में गहरा घाव था जिससे काफी खून निकला हुआ था तथा मौत हो गया था कि प्रार्थी के छोटे भाई शिव बाल्मिकी को पुरानी रंजीश पर से सोमेश पाण्डे एवं विधि के साथ संघर्षरत बालक दोनों मिलकर एक राय होकर लडाई झगडा एवं मारपीट कर किसी धारदार हथियार से प्रार्थी के छोटे भाई शिव बाल्मिकी के गले में वार कर हत्या किये हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्र. 218/25 धारा-103(1),3(5) बीएनएस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान श्रीमान उ.म.नि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई.के.एलिसेला (भा.पु.से.) उ.ब.कांकेर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठित कर आरोपीगण के पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया।मुखबीर के सूचना,साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी सूचना एवं उपलब्ध सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का अवलोकन कर आरोपियों को शीघ्रता से चिन्हाकिंत करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त पाया गया। तत्पश्चात टीम द्वारा एक संदेहीयों को बरदेभांटा के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया. जिसे कड़ाई से पुछताछ करने पर आरोपीयों ने अपना नाम सोमेश पाण्डे, दीपक साहू एवं एक विधि से संघर्षरत बालक बताया. पुछताछ बाद कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया है। आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त चाकू को गवाहों के समक्ष जप्ती कार्यवाही किया गया है। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से आरोपीगण सोमेश पाण्डे पिता शिव प्रसाद चक्रधारी उम्र 23 वर्ष पता शांतिनगर कंकालिनपारा थाना कांकेर,दिपक साहू पिता नारद साहू उम्र 25 वर्ष पता एम.जी. वार्ड कांकेर एवं विधि से संघर्षरत बालक को विधिवत् दिनांक 29.07.2025 को गिरफ्तारी कार्यवाही कर गिरफ्तार कर रिमाण्ड फार्म तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, प्रभारी सायबर सेल प्रेम प्रकाश अवधिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक रामेश्वर चतुर्वेदी, सउनि वेदन सलामे, प्र.आर. ओमप्रकाश कृषान, प्र.आर. मनीराम भोई, आरक्षक श्रवण ठाकुर एवं पेट्रोलिंग टीम का अहम भूमिका रहा है।
#गिरफ्तार आरोपितों का नाम-
01. सोमेश पाण्डे पिता शिव प्रसाद चक्रधारी उम्र 23 वर्ष पता शांतिनगर कंकालिनपारा थाना कांकेर,
2. दिपक साहू पिता नारद साहू उम्र 25 वर्ष पता एम.जी. वार्ड कांकेर थाना कांकेर एवं3. विधि से संघर्षरत बालक।



