Home Blog पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को सफल बनाने के लिये कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त...

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को सफल बनाने के लिये कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया महेश जैन ने

0

Mahesh Jain expressed his gratitude to the workers for making the Backward Class Conference a success

कांकेर। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश जैन व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिन्हा ने भाजपा पिछड़ा वर्ग के संभाग स्तरीय सम्मेलन के आयोजन को सफल बनाने के लिए इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले व सहयोग करने वाले समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं, आम लोगो और उन सभी लोगो का जिन्होंने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाई सबका धन्यवाद व आभार किया है । भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग के संभाग स्तरीय सम्मेलन के लिये भाजपा के सभी कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से तैयारी में लगे हुए थे । भारी बारिश के बाद भी हजारों लोगों की भीड़ इस कार्यक्रम में आई उसके लिये सभी लोगो का धन्यवाद है । कार्यक्रम में सहयोग करने वाले समस्त कार्यकर्ताओ का बहुत बहुत धन्यवाद ।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here