Home Blog आत्मा प्रबंधन कमेटी की बैठक कृषि विभाग में आयोजित

आत्मा प्रबंधन कमेटी की बैठक कृषि विभाग में आयोजित

0

Aatma Management Committee meeting held in Agriculture Department

उत्तर बस्तर कांकेर 30 जुलाई 2025/ कृषि विभाग के एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजनान्तर्गत आत्मा प्रबंधन कमेटी का बैठक आयोजित किया गया। उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार कोमरा द्वारा आत्मा योजना के मुख्य गतिविधियों जैसे प्रशिक्षण, शैक्षणिक भ्रमण, प्रदर्शन, किसान गोष्ठी, कृषक अभिरूचि समूह का गठन तथा खाद्य सुरक्षा समूह के बारे में बताया गया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर (आत्मा) सह उप संचालक कृषि ने जानकारी दिया है कि आत्मा योजनांतर्गत खरीफ फसल प्रदर्शन हेतु रागीए उड़दए मूंग बीजए पशुपालन विभाग से मुर्गीपालन हेतु मुर्गी, रेशमपालन से कृमिपालन, मछलीपालन विभाग से सीड्स प्रदाय किया जाना प्रस्तावित है। राज्य के अंदर शैक्षणिक भ्रमण प्रशिक्षण- 728, राज्य के बाहर- 238, जिले के अंदर- 1456 कृषकों को लाभान्वित किया जाना प्रस्तावित है। इस अवसर पर आत्मा प्रबंधन कमेटी के सदस्य कृषि विज्ञान केंद्र से श्री बीरबल साहू, पशुपालन विभाग के उप संचालक श्री सत्यम मिश्रा एवं श्री एस.आर. चंद्रकार, मत्स्य पालन से श्री बिन्दुराम नेताम, रेशम पालन से श्रीमती वेणी कश्यप, उद्यानिकी विभाग से श्री एम.एस. ठाकरे, श्री अनिल जांगडे, श्री सुधीर दादोरिया सहायक संचालक कृषि, कु. संगीता राय डी.पी.डी., श्री देवेन्द्र कुंजाम एवं श्री सलमान खान ए.टी.एम. उपस्थित रहे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here