Home Blog जिले के लघु एवं सूक्ष्म उद्यमियों के साथ इंडस्ट्रीज एवं बैंकर्स मीट...

जिले के लघु एवं सूक्ष्म उद्यमियों के साथ इंडस्ट्रीज एवं बैंकर्स मीट का आयोजन

0

Organizing Industries and Bankers Meet with Small and Micro Entrepreneurs of the District

01 अगस्त को सिटी सेंटर मॉल में

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर 30 जुलाई 2025/ भारत सरकार, सूक्ष्म, लघु और मध्यम मंत्रालय द्वारा सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यमों की कार्य क्षमता को सुदृढ़ करने, आत्मनिर्भर बनाने, वित्तीय समाधान, सतत विकास तथा समय से एमएसएमई सेक्टर के उन्नयन हेतु ‘‘रेजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस’’ योजना लागू की गई है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने जानकारी दी है कि जिले में उक्त योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु 01 अगस्त को सुबह 10 बजे सिटी सेंटर मॉल के द्वितीय तल के सभाकक्ष में उद्यमियों के साथ इंडस्ट्रीज एवं बैंकर्स मीट का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम हेतु इच्छुक उद्यमी निर्धारित समय व स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कांकेर से सम्पर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here