Home Blog सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार को दी आत्मीयता पूर्वक विदाई

सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार को दी आत्मीयता पूर्वक विदाई

0

Heartfelt farewell to CEO District Panchayat Hemant Ramesh Nandanwar

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार का महासमुंद जिले में जिला पंचायत सीईओ के पद पर स्थानान्तरण हुआ है। जिसके उपरान्त जिला पंचायत सभाकक्ष में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया। नंदनवार 2 फरवरी 2024 से जिला बीजापुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। समारोह में जिला अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा किया। जिला पंचायत के अधीनस्थ कर्मचारियों ने वीडियो फिल्म के माध्यम से उनके कार्यकाल को प्रदर्शित किया। यह एक भावुक क्षण था, कर्मचारियों की आँखें नम थी।
कलेक्टर संबित मिश्रा पुलिस अधीक्षक डॉ जितेंद्र यादव ने पुष्प गुच्छ भेंटकर नवीन पदस्थापना की बधाई दी। कलेक्टर ने नंदनवार के कार्य क्षमताओं और सामंजस्य बनाकर कार्य करने की शैली की प्रशंसा की।और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गण, संयुक्त कलेक्टर जागेश्वर कौशल सहित जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत के वरिष्ठ अधिकारी गण मौजूद थे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here