दिनांक 02.08.2025
थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
शहर में सघन चेक पाईन्ट एवं पैदल गस्त कर कार्यवाही ।
शहर में नशेड़ी,गंजेड़ी,शराबीयों एवं जुआड़ीयों पर लगातार कार्यवाही
पुलिस पेट्रोलिंग एवं लगातार पैदल गस्त कर अपराध की रोकथाम कार्यवाही जारी।
-00-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर श्री आई.के. एलिसेला(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) भानुप्रतापपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में शहर में दिन में पैदल, बाईक गस्त एवं रात्रि गस्त पेट्रोलिग बढ़ाकर शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो,नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने एवं आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश पर शहर में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असमाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा लगातार नागरिकों से संपर्क स्थापित कर शहर में गस्त के दौरान दिनांक 02.08.2025 को जरिये मोबाईल मुखबीर के सूचना पर शहर के पंडरीपानी मेन रोड़ पर अवैध शराब परिवहन पर समक्ष गवाहों के संदेही राकेश पटेल पिता स्व. मिश्री लाल पटेल को रोककर पुछताछ किया गया एवं तलाशी कार्यवाही में आरोपी राकेश पटेल के कब्जे से 24 बोतल बियर कुल 15.600 लीटर जुमला किमती रकम 6000.00 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर मौके पर देहाती नालसी आबकारी अधि. की धारा 34(2) के तहत् आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही कर आरोपी राकेश पटेल पिता स्व. मीश्री लाल पटेल उम्र 28 वर्ष पता झुनियापारा कांकेर थाना कांकेर को गिरफ्तार किया गया है एवं थाना कांकेर पहुंच असल नंबरी अप.क्र.228/25 धारा-34(2) आबकारी अधिनियम कायमी किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर,प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक प्रेमप्रकाश अवधिया, प्रभारी अजाक निरीक्षक राम कुमार साव के नेतृत्व में उप निरी. रामेश्वर चतुर्वेदी, सउनि वेदन सलामे,म.प्रआर. हितेश्वरी चेलक, प्रधान आरक्षक कृष्णा यादव, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश कृषान, प्रआर.गीतेश्वर कुलदीप, प्र.आर. मनीराम भोई,आरक्षक रामरतन एवं थाना कांकेर पेट्रोलिंग टीम आरक्षक अरूण मंडावी, लक्ष्मीनारायण सोरी का अहम भूमिका रही।



