Nav Yuvak Durga Utsav Samiti honored the musicians and story tellers involved in the Shiv Mahapuran Katha Gyan Yagna
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी।नवयुवक दुर्गोत्सव समिति दुर्गा चौक पुराना बाजार मस्तूरी में रैतापारा के प. श्री श्रीधर शर्मा द्वारा शिव महापुराण कथा अपने मीठे मीठे वाणी से भक्तगणों को श्रवण करा रहे है।
श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान में पंडित जी के साथ ताल से ताल मिलाकर संगीत में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों पंडितों में श्री श्रीधर शर्मा जी महानंद शर्मा जी, विट्ठल शर्मा जी, लोमेश शर्मा जी, मार्तंड शर्मा जी तथा संगीतकारों में
की बोर्ड आर्गन के वादक कनक राम साहू, तबला वादक सुखनंदन सेन, पैड वादक रामावतार साहू, यूट्यूबर कैमरामैन घनश्याम साहू नरोत्तम साहू को नवयुवक दुर्गोत्सव समिति के सदस्यों द्वारा श्री फल गमछा पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य के शुभकामनाएं देते हुए पंडितों तथा वाद्य कलाकारों का सम्मान किया गया।
ज्ञात हो कि पंडित श्री श्रीधर शर्मा जी के साथ उनकी पूरी टीम ने सैकड़ो जगह दूर दूर जाकर शिव महापुराण कथा, राम कथा, श्री मदभागवत कथा श्री देवी पुराण कथा के माध्यम से अपने प्रस्तुति देते आ रहे है
उनकी प्रतिभा का आज सम्मान करते हुए कलाकारों तथा पूरी टीम को सम्मानित किया गया।



