Home Blog शहर में अपराध पर अंकुश लगाने अवैध रूप से शराब बिक्री करने...

शहर में अपराध पर अंकुश लगाने अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 03 व्यक्तियों के विरुद्ध एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से 02 आरोपीगणों पर कार्यवाही।

0

To curb crime in the city, action was taken against 03 persons selling liquor illegally and against 02 accused for drinking liquor in public places.

दिनांक 03.08.2025

Ro.No - 13672/156

थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)

 लोक स्थानों के आस-पास असमाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी कार्यवाही।
 शहर में नशेड़ी,गंजेड़ी,शराबीयों एवं जुआड़ीयों पर लगातार कार्यवाही
 पुलिस पेट्रोलिंग एवं लगातार पैदल गस्त कर अपराध की रोकथाम कार्यवाही जारी।
 pandripani चौक, bardebhatha चौक, नायाबस स्टैंड बाजार लड़ी, bardevri भठी पारा में किया गया कार्यवाही ।
-00-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर श्री आई.के. एलिसेला(भा.पु.से.) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान आकाश श्री श्री माल ( भा पु से ) तथा अति. पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अनु. अधिकारी पुलिस श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में शहर में दिन में पैदल, बाईक गस्त एवं रात्रि गस्त पेट्रोलिग बढ़ाकर नशेड़ी, गजेडियो,नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने एवं आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश पर शहर में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असमाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा लगातार नागरिकों से संपर्क स्थापित कर शहर के कड़ी सुरक्षा के दौरान दिनांक 02.08.2025 को दरमियानी रात्रि जरिये मुखबिर मोबाईल फोन के सूचना पर शहर के मोहल्लों सुभाष वार्ड, एम.जी.वार्ड, पंडरीपानी, वर्दे भाटा, bardevri नया बस स्टैंड आमापारा, राजापारा, अन्नपुर्णापारा, संजयनगर, उदयनगर एवं टिकरापारा में सूचना पर एक्शन लेकर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर रेड कार्यवाही कर आरोपीगण 01. हृदय मांडवी पिता फूलचंद मांडवी उम्र 40 वर्ष निवासी बारदेवरीभट्टी पारा कांकेर, 02. जितेंद्र कुमार मंडावी पिता सुधराम मांडवी उम्र 39 वर्ष निवासी नाका पारा नारायणपुर, 03. शान्तेल नेताम पिता नाथूराम नेताम उम्र 23 वर्ष निवासी सारंडा, 04. शैलेश कुमार कोर्राम पिता जगन्नाथ कोर्राम उम्र 23 वर्ष निवासी सारंडा के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत एवं नशापान कर हुड़दंग करने वाले 01. विजय मुंडा पिता गोमामाराम मुंडा उम्र 30 वर्ष निवासी गोविंदपुर कांकेर ,02 मनोज सहारे पिता राम गोपाल सहारे उम्र 22 वर्ष निवासी एमजी वार्ड कांकेर के विरुद्ध धारा 170 bnss के तहत कार्यवाही किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश अवधिया, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम कुमार साव के नेतृत्व में उप निरी. मनोरथ जोशी, उप निरी. रामेश्वर चतुर्वेदी, सउनि वेदन सलामे,प्र आर. मनीरामभोई.प्रआर. सुरेश bhuwarya, प्रधान आरक्षक कृष्णा यादव, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश कृषान, एवं थाना काकेर पेट्रोलिंग टीम लक्ष्मीनारायण सोरी का महत्तवपूर्ण भूमिका रही ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here