Home Blog अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा 01 आरोपी...

अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा 01 आरोपी गिरफ्तार ।

0

One accused looking for customers to sell illegal foreign and country liquor was arrested.

दिनांक 03.08.2025

Ro.No - 13672/156

थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)

 देहात में सूचना पर कार्यवाही कुल किमती 10,000 रूपये का शराब बरामद ।
 अवैध शराब, बीयर रखकर लोगों को बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार।
 शहर में सघन चेक पाईन्ट एवं पैदल गस्त कर कार्यवाही ।
 पुलिस पेट्रोलिंग एवं लगातार पैदल गस्त कर अपराध की रोकथाम कार्यवाही जारी।
-00-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर श्री आई.के. एलिसेला (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) भानुप्रतापपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में शहर में दिन में पैदल, बाईक गस्त एवं रात्रि गस्त पेट्रोलिग बढ़ाकर शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो,नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने एवं आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश पर शहर में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असमाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा लगातार नागरिकों से संपर्क स्थापित कर शहर में गस्त के दौरान जरिये मोबाईल मुखबीर के सूचना पर ग्राम बारदेवरी मय विवेचना किट के रवाना होकर संदेही हृदय मंडावी के मकान में विधिवत् कार्यवाही कर तलाशी लिया गया मौके पर गवाहों के समक्ष पर परछी में 14 बोतल बीयर कुल मात्रा 9.100 लीटर, 37 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 6.660 लीटर, 4 पौवा अंग्रेजी मैकडाॅवेल कंपनी कुल 720 मिली. जुमला लीटर 16.480 एवं कुल किमती 10,000.00 रूपये का अवैध शराब रखना पाया गया जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर मौके पर देहाती नालसी आबकारी अधि. की धारा 34(2) के तहत् आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही कर आरोपी हृदय मंडावी पिता फुलचंद उम्र 40 वर्ष पता बादेवरी भट्टीपारा थाना कंकेर को गिरफ्तार किया गया है एवं बाद थाना कांकेर पहुंच असल नंबरी अप.क्र.229/25 धारा-34(2) आबकारी अधिनियम कायमी किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर,प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक पे्रमप्रकाश अवधिया, प्रभारी अजाक निरीक्षक राम कुमार साव के नेतृत्व में उप निरी. रामेश्वर चतुर्वेदी, सउनि वेदन सलामे,म.प्रआर. हितेश्वरी चेलक, प्रधान आरक्षक कृष्णा यादव, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश कृषान, प्रआर.गीतेश्वर कुलदीप, प्र.आर. मनीराम भोई,आरक्षक रामरतन एवं थाना कांकेर पेट्रोलिंग टीम आरक्षक अरूण मंडावी, लक्ष्मीनारायण सोरी का अहम भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here