Home Blog जांजगीर पुलिस का रात्रिकालीन ऑपरेशन: 45 फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, 70 निगरानीशुदा...

जांजगीर पुलिस का रात्रिकालीन ऑपरेशन: 45 फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, 70 निगरानीशुदा बदमाशों पर कड़ी नजर

0

वीवीआईपी विजिट से पहले जिले में चला विशेष सर्च अभियान,

कान्हा तिवारी
जांजगीरचांपा | जिले में प्रस्तावित वीवीआईपी/VIP विजिट से पहले जांजगीर-चांपा पुलिस ने कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने कमर कस ली है। इसी कड़ी में बीती रात जिलेभर में एक समन्वित विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने फरार वारंटियों, निगरानीशुदा बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर दबिश दी और चेकिंग अभियान चलाया।

Ro.No - 13672/156

इस रात्रिकालीन ऑपरेशन में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 45 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, वहीं 70 से अधिक निगरानी बदमाशों की गतिविधियों की गहन जांच की गई।

एसपी-एएसपी की संयुक्त कमान में चला अभियान

इस अभियान की रणनीति पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (आईपीएस) द्वारा तय की गई, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थानों की टीमों ने फील्ड पर मोर्चा संभाला। संपूर्ण जिले में रातभर राउंड-the-क्लॉक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामीली की।

थाना-स्तर पर गिरफ्तारी का ब्यौरा:

थाना/चौकी गिरफ्तारी वारंट
अकलतरा 13
बलौदा 10
शिवरीनारायण 6 स्थायी + 2 गिरफ्तारी
पंतोरा चौकी 2
पामगढ़ 1 स्थायी + 1 गिरफ्तारी
चांपा 4 स्थायी
बिर्रा 2 स्थायी
सारा 2
नवागढ़ 1 स्थायी
जांजगीर 1 गिरफ्तारी

निगरानीशुदा बदमाशों की सघन चेकिंग

अभियान के दौरान जिले के चिन्हित 70 निगरानी और गुंडा बदमाशों को थानों में तलब कर पूछताछ की गई। पुलिस ने उनके व्यवसाय, आमदनी के स्रोत, गतिविधियों और क्षेत्रीय प्रभाव की जांच की। साथ ही, उन्हें सख्त चेतावनी देते हुए क्षेत्र में शांति बनाए रखने की हिदायत दी गई।

पुलिस अब अपराधियों की फाइलों को फिर से खंगाल रही है और लगातार शिकायतों के आधार पर नए बदमाशों को निगरानी सूची और गुंडा एक्ट की सूची में शामिल करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।

SP विजय पांडेय का स्पष्ट संदेश

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने कहा—

“जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। आम जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। VVIP विजिट हो या सामान्य दिनचर्या, पुलिस हर परिस्थिति में पूरी तरह तैयार है।”

जांजगीर-चांपा पुलिस का यह रात्रिकालीन ऑपरेशन जिले की सुरक्षा व्यवस्था को एक नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है। एसपी विजय पांडेय की सक्रिय निगरानी और एएसपी उमेश कश्यप की फील्ड मॉनिटरिंग से यह संदेश स्पष्ट है कि जिले में अब अपराधियों की कोई जगह नहीं बची है। ऐसे समन्वित अभियानों से न केवल तत्काल प्रभाव पड़ता है, बल्कि दीर्घकालीन कानून-व्यवस्था की स्थिति भी मजबूत होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here