Home Blog बालपुर में एक दिवसीय आवर्ती प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

बालपुर में एक दिवसीय आवर्ती प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

0

बालपुर – सरस्वती शिशु मंदिर बालपुर में संकुल स्तरीय एक दिवसीय आवर्ती प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 49 आचार्य , दिदियों ने भाग लिया, जिनमें 13 आचार्यगण एवं 36 दीदियाँ उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रघुराज चंद्रा, व्यवस्थापक, भगवती बाल कल्याण समिति । विशिष्ट अतिथियों के रूप में कार्तिक निषाद कोषाध्यक्ष ,तथा भूपेंद्र कुमार साहू, जी.ग्रा. भा.सदस्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Ro.No - 13672/156

प्रशिक्षण सत्र के दौरान वैदिक गणित विषय पर दौलत प्रसाद श्रीवास द्वारा प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें प्रतिभागियों को गणना कौशल में तीव्रता लाने के रोचक एवं वैज्ञानिक उपायों से परिचित कराया गया। इसके साथ ही महिला सुरक्षा के दृष्टिकोण से ‘अभिव्यक्ति ऐप’ की जानकारी प्रहलाद साहू द्वारा दी गई, जिससे महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आचार्य /दीदियों को न केवल शैक्षणिक विषयों में दक्ष बनाना था, बल्कि उन्हें सामाजिक एवं तकनीकी जागरूकता से भी संपन्न करना था। यह प्रशिक्षण वर्ग सम्पूर्ण रूप से सफल एवं प्रेरणादायी रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here