Claim objection invited from creditors of fisheries cooperative society
दो माह की समयावधि में प्रस्तुत कर सकते हैं दस्तावेज
Ro.No - 14097/148
उत्तर बस्तर कांकेर 04 अगस्त 2025/ जिले के पखांजूर तहसील अंतर्गत युवा विकास मत्स्य सहकारी समिति मर्यादित पी.व्ही.-42 के परिसमापन की प्रक्रिया के तहत संबंधित सदस्यों एवं व्यक्तियों से लेनदारी-देनदारी के संबंध में दावा-आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। दावा आपत्ति दो माह के भीतर उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कांकेर के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कांकेर ने बताया कि निर्धारित समयावधि पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा और संस्था का पंजीयन निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।



