दिनांक 03.08.2025
थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर श्री आई.के. एलिसेला(भा.पु.से.) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान आकाश श्री श्री माल ( भा पु से ) तथा अति. पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अनु. अधिकारी पुलिस श्री मोहसीन खान व डीएसपी विंकेश्वरी पिंदे के पर्यवेक्षण में शहर में दिन में पैदल, बाईक गस्त एवं रात्रि गस्त पेट्रोलिग गस्त बढ़ाकर नशेड़ी, गजेडियो,नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने एवं आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश पर शहर में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असमाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा लगातार नागरिकों से संपर्क स्थापित कर शहर के कड़ी कार्यवाही के दौरान दिनांक 03.08.2025 को जरिये मुखबिर मोबाईल फोन के सूचना प्राप्त हुआ कि पंडरीपानी चौक में एवं आमापारा भवानी चौक उमाशंकर श्रीवास्तव के घर बाड़ी में अवैध रूप से शराब का बिक्री किया जा रहा है की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर रेड कार्यवाही किया गया । कार्यवाही दौरान पंडरीपानी चौक में आरोपी सुनील तेता पिता देवनारायण तीता उम्र 24 वर्ष निवासी कोदागांव थाना कोरर जिला कांकेर द्वारा 02.650 बल्क लीटर कीमती 1680 रुपए अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए एवं उमा श्रीवास्तव के घर बाड़ी में आरोपी कामेश श्रीवास्तव पिता उमाशंकर श्रीवास्तव उम्र 22 साल निवासी भवानी चौक आमापारा थाना कांकेर जिला कांकेर के द्वारा 3.200 बल्क लीटर कीमती लगभग ₹3000 रुपए अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए पाए जाने पर उक्त दोनों आरोपी गणों के विरुद्ध 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक राम कुमार साव, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश अवधिया के नेतृत्व में उप निरी. मनोरथ जोशी, उप निरी. रामेश्वर चतुर्वेदी, उप निरीक्षक सुरेंद्र मानिकपुरी सहायक उप निरीक्षक भुनेश्वरी भगत,प्र आर. मनीरामभोई. प्रआर. जीवधन यादव, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश कृषान, एवं थाना काकेर पेट्रोलिंग टीम का महत्तवपूर्ण भूमिका रही ।



