BSP started mining on the basis of tempting promises to the people of Raoghat mining area, the area is still deprived of basic facilities
पहाड़ से उत्तरने वाली लाल पानी से हो रहा खेत की फसल बर्बाद
नारायणपुर ब्यूरो :- बुढादेव अंजरेल श्रमिक विकास समिति ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को पत्र लिखकर लिखित किया कि रावघाट अंजरेल खदान बीएसपी की निगरानी में देव माइनिंग कम्पनी के द्वारा खनन कार्य किया जा रहा है,खदान चालू करते समय बीएसपी के द्वारा कई लुभावने वादे किये गये थे और आज बीएसपी स्थानीय प्रभावित क्षेत्रवासियों को नजरअंदाज कर अपने वादों से मुकर रहा है, जिससे ग्रामीणों मे जमकर आक्रोश है और समस्या का निराकरण न होने की स्थिति में ग्रामीणों ने जल्द ही माईनिंग को पूर्ण बंद करने की चेतावनी भी दी है,
गाड़ियों का किश्त भी नहीं निकल पा रहा
470 किमी लॉग रूट से हाइवा द्वारा माल ढूलाई का भाड़ा राशि 910 प्रतिटन के हिसाब से दिया जा रहा है जिसमें गाड़ियों का किश्त भी नहीं निकल पा रहा है, ग्रामीणों ने बताया कि हमारी मांग है कि हमें 1600 प्रतिटन राशि भाड़ा दिया जाय,
700 की जगह मात्र 181 लेबर भर्ती
भिलाई इस्पात संयंत्र के द्वारा तत्काल में 700 लेबर भर्ती का आश्वासन दिया गया था, रोजगार का ऐसा झांसा दिया कि सभी ग्रामीणों में रोजगार को लेकर एक बड़ी उम्मीद की किरण जाग उठी थी परंतु बीएसपी द्वारा अपने वादे से मुकरते हुए अभी तक 181 लेबर ही भर्ती किया है।
लाल पानी से हो रहा, खेत बर्बाद
बुढादेव अंजरेल श्रमिक विकास समिति के सदस्यों ने बताया माईनिंग जब से शुरू हुई है उनकी जिंदगी बदतर हो गई है पहाड़ से उत्तरने वाली लाल पानी की रोकथाम हेतु कोई उचित व्यवस्था नहीं किया गया है,जो सीधे खेतों में जाकर खेतों को नुकसान पहुँचा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों को मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल सडक, स्वास्थ्य, रोजगार देने की वादा किया था किन्तु आज तक कोई भी सुविधा बीएसपी के द्वारा उपलब्ध नहीं किया जा रहा है।
तीन लेबरों की हुई अब तक मृत्यु
तीन लेबरों की मृत्यु हुआ है उनके परिवार के लोंगों को एक से दो साल होने के बावजूद भी अनुकम्पा नियुक्ति नही किया जा रहा है वर्तमान में पहाड़ के भारी चढ़ाव होने के कारण भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है अतः चढ़ाव कम करने हेतु पहाड़ में एक मोड़ और बनाया जाय।
सम्पूर्ण माइनिंग कार्य बंद के लिए आंदोलन
बुढादेव अंजरेल श्रमिक विकास समिति ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि बीएसपी अधिकारियों से चर्चा कर उचित कार्यवाही करें, जल्द से जल्द समस्या का निराकरण करें अन्यथा हम सम्पूर्ण माइनिंग कार्य बंद कर आन्दोलन करने पर बाध्य हो जाएंगे।



